नई दिल्ली. टीवी न्यूज चैनलों के इतिहास में पहली बार न्यूज18 इंडिया वेब-सीरीज लेकर आ रहा है. पांच एपिसोड की इस वेब-सीरीज का नाम FIR No. 208 है, जोकि एक क्राइम थ्रिलर है. इसका प्रसारण 3 फरवरी से रात 9 बजे यूट्यूब पर किया जाएगा, जिसका प्रोमो आप नीचे देख सकते हैं. इस क्राइम थ्रिलर वेब-सीरीज में न्यूज18 इंडिया कुख्यात महाठग सुकेश चंद्रशेखर की कहानी बयान करेगा. देश का सबसे बड़ा न्यूज चैनल इस वेब-सीरीज के जरिए हालिया दौर के सबसे बड़े महाठग के दिमाग की परतें उधेड़ने जा रहा है. दिलचस्प ये है कि इस कहानी के सूत्रधार वो लोग हैं, जो महाठग के कारनामों का हिस्सा रहे हैं. भारतीय न्यूज चैनलों की दुनिया में ये पहली बार होने जा रहा है.
न्यूज18 इंडिया के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी द्वारा परिकल्पित और होस्ट किया गया ‘FIR No. 208’ सुकेश चंद्रशेखर द्वारा रचे गए धोखे के जाल और उसके अपराधों को दिखाता है. जो अब तक सार्वजनिक डोमेन में उजागर नहीं हुए हैं. न्यूज18 इंडिया सुकेश चंद्रशेखर की इनसाइड स्टोरी को दर्शकों के सामने रखेगा, जिसने 2022 में गिरफ्तार होने से पहले पीड़ितों से करोड़ों रुपये ठगे.
एक न्यूज चैनल के नाते, न्यूज18 इंडिया इस सीरीज में महाठग से जुड़े सारे खुलासे करने जा रहा है. इस सीरीज को असल लोगों के साथ वास्तविक लोकेशंस पर फिल्माया गया है. किशोर अजवाणी इस सीरीज में दिल्ली पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय के जांचकर्ताओं के साथ उन पत्रकारों को भी लेकर आएंगे, जिन्होंने सुकेश चंद्रशेखर के मामलों पर रिपोर्टिंग की है. साथ ही चंद्रशेखर के हाथों ठगी के शिकार लोग भी होंगे, तो वो लोग भी होंगे, जो उसकी कंपनी के कर्मचारी रहे हैं.
पांच एपिसोड की इस वेब सीरीज के सभी सूत्रधार इस केस के असली जांचकर्ता हैं. असल पत्रकार हैं, जिन्होंने इस केस की रिपोर्टिंग की है, साथ ही वो लोग भी हैं, जिनका महाठग के साथ आमना-सामना हुआ था. ये शो महाठग चंद्रशेखर के दिमाग को एक्सप्लोर करेगा, जिसने बॉलीवुड सितारों को अपने जाल में फंसा कर करोड़ों रुपये लूटे.
वेब-सीरीज की दुनिया में न्यूज18 इंडिया के पदार्पण के बारे में बात करते हुए किशोर अजवाणी ने कहा, ‘ये पहली बार है, जब एक भारतीय समाचार चैनल वेब सीरीज को प्रोड्यूस करने जा रहा है. एक न्यूज मीडिया कंपनी होने के नाते, हमें आम आदमी, बॉलीवुड स्टार्स और महत्वपूर्ण उद्योगपतियों और उनकी पत्नियों के साथ हुई चंद्रशेखर की कारगुजारियों के बारे में पता है. इससे हमें उस शातिर धोखेबाज के दिमाग को पढ़ने और उसकी चालाकियों को समझने में मदद मिलेगी और हम अपने दर्शकों को सच्चाई दिखा पाएंगे. ये एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिससे मैं प्रोडक्शन के जरिए ड्राइंग बोर्ड से लेकर होस्टिंग तक शुरू से जुड़ा रहा हूं. मुझे विश्वास है कि हमारे दर्शकों को ये फॉर्मेट पसंद आएगा, जिसमें मेरी टीम और मैं इस कहानी को पेश करने जा रहे हैं.’
बता दें कि ‘FIR No. 208’ का प्रसारण न्यूज18 इंडिया के YouTube channel पर किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: News18 India, Sukesh Chandrashekhar, Web Series
FIRST PUBLISHED : January 28, 2023, 18:48 IST
