प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : AP
प्रतीकात्मक फोटो

नेपाल में हिमस्खलन की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में नेपाल के मुगु जिले में हिमस्खलन की एक और घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना ऐसे वक्त में हुई जब जुमला जिले के कुल 15 लोग कैटरपिलर फंगस यार्सागुम्बा की तलाश में मुगु गए थे, लेकिन उन्हें भला क्या पता था कि उनके पीछे-पीछे यमराज भी चल रहे हैं। अचानक वे शनिवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गए और इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई।

पतरासी ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष पूर्णा सिंह बोहोरा ने शिन्हुआ को बताया, सभी 15 लोग हिमस्खलन में दब गए, जिसमें तीन की जान चली गई, बाकि घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों का लोकल हेल्थ पोस्ट में इलाज चल रहा है। मुगु के मुख्य जिला अधिकारी मोहन बहादुर थापा ने कहा कि बचाव अभियान के लिए सुरक्षाकर्मियों की एक टीम भेजी गई है, लेकिन बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावटें आ रही हैं।

यह नेपाल में सबसे दूरस्थ जिले के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सिन्हुआ को बताया, घटना स्थल जिला मुख्यालय से दो दिन की पैदल दूरी पर है। हमारी बचाव टीम अभी तक वहां नहीं पहुंची है। इससे पहले 2 मई को, पश्चिमी नेपाल के दारचुला जिले में एक हिमस्खलन में यार्सागुम्बा के पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *