मुंबई. ‘कुंडली भाग्य’ फेम धीरज धूपर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी विन्नी अरोड़ा ने फैंस को क्रिसमस का बेहतरीन तोहफा दिया है. कपल ने क्रिसमस के मौके पर बेटे जैन का चेहरा रिवील कर दिया है. उन्होंने बेटे का सांता क्लॉज वाला लुक शेयर करते हुए चेहरा रिवील किया है. इस साल अगस्त में धीरज और विन्नी ने अपने पहले बेबी बॉय का वेलकम किया था. इसके बाद से ही फैंस उनके बेटे की झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लोगों का अब यह इंतजार खत्म हो गया है. धीरज और विन्नी ने फैंस को चेहरा दिखाया है.
धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने क्रिसमस पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेन की तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में जैन को सांता क्लॉज की लाल ड्रेस में देखा जा सकता है. जैन मैचिंग लाल कुशन और सफेद फजी रजाई पर आराम से बैठे दिख रहे हैं. उनके बैकग्राउंड में एक सांता की मूर्ति और ट्रिंकेट से सजा एक छोटा क्रिसमस ट्री भी देखा जा सकता है.
धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा का बेटा जैन. (फोटो साभारः Instagram @vinnyaroradhoopar)
इस खूबसूरत तस्वीर में जेन के चेहरे पर एक लंबी मुस्कुराहट देखी जा सकती है, जो लोगों को अट्रैक्ट कर रही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मिलिए जैन से. वह सब कुछ जो हमने कभी चाहा था.” उन्होंने कैप्शन में लाल दिल वाले इमोजी, क्रिसमस ट्री, स्टार और बुरी नजर वाला ताबीज के इमोजी भी शामिल किए हैं. जैन का चेहरा रिवील होते ही टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कपल के दोस्तों और फैंस ने उसपर प्यारा लुटाया.
धीरज धूपर की फैमिली फोटो. (फोटो साभारः Instagram @vinnyaroradhoopar)
मोहित मलिक, अदा खान, मीरा देवस्थले, किश्वर मर्चेंट और अभिषेक कपूर जैसे कई सेलेब्स ने रेड हार्ट इमोजीस के साथ कमेंट किए. एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने लिखा, “व्हाट ए क्यूटी या!” अंजुम फैख ने कमेंट में लिखा, “हम सभी के लिए सबसे अच्छा क्रिसमस सरप्राइज!!” रिद्धि डोगरा ने लिखा, “मैं अब तस्वीर का इंतजार कर रही हूं!” उषा बचानी ने कमेंट किया “आह! इतनी प्यारी पाई! जेन धूपर, आप हमेशा खुश रहें!”
बता दें जैन का जन्म 10 अगस्त 2022 को हुआ था. जैन के इस दुनिया में आने की घोषणा करते हुए, धीरज और विन्नी ने इंस्टाग्राम पर खुशी शेयर करते हुए लिखा था,“हम अपने बच्चे के आने की घोषणा करते हुए खुशी से भर गए हैं. 10-08-2022. प्राउड पैरेंट विन्नी और धीरज.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kundali Bhagya, TV Actor
FIRST PUBLISHED : December 26, 2022, 09:38 IST
