मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और उनके एक्टर पति गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) के लिए साल 2022 बंपर खुशियों वाला रहा. बीते साल दोनों दो प्यारी बेटियों के मम्मी-पापा बन गए. देबिना-गुरमीत 11 नवंबर 2022 को दूसरी बार माता-पिता बने थे. जबकि 3 अप्रैल 2022 में ही इनकी पहली बच्ची लियाना का जन्म हुआ था. देबिना ने अब अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है और उसके नाम का मतलब भी सोशल मीडिया पर बताया. ऐसे में फैंस उनकी बेटी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं.
देबिना बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद स्टाइलिश तस्वीर शेयर की है. समंदर के किनारे बीच पर बड़े से गोलाकार फोटो फ्रेम जैसी स्पेशल चेयर पर गुरमीत और देबिना बैठे हुए हैं और अपनी नन्ही बिटिया को मिलकर हाथों से थामा हुआ है. इनके ठीक ऊपर दिविशा लिखा हुआ नजर आ रहा है. इस तस्वीर को शेयर कर देबिना ने बताया है कि ‘हमारी मैजिकल बेबी का नाम ‘दिविशा’ है जिसका मतलब होता है सभी देवियों की मुखिया/देवी दुर्गा’. देबिना गोवा के जिस रिजॉर्ट में ठहरी हुई हैं उसे भी टैग किया है.
(फोटो साभार: debinabon/Instagram)
देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी की बेटी को मिल रहा आशीर्वाद
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के इस अंदाज पर फैंस जमकर प्यार और आशीर्वाद लुटा रहे हैं. एक ने लिखा ‘दिविशा बहुत लकी है जिसे आपकी तरह पैरेंट्स मिले हैं’, वहीं कई लोग नाम को अच्छा बताते हुए बच्ची को आशीष दे रहे हैं.
देबिना बनर्जी के लिए मिरेकल है दिविशा
बता दें कि देबिना बनर्जी अपनी दूसरी बेटी को मिरेकल मानती हैं. आज दिविशा के नाम का खुलासा करते हुए भी उसे मैजिकल बताया है. जन्म के बाद जब अपनी बेटी को घर लेकर आई थीं तो पिंक और व्हाइट कलर के बैलून से घर को सजा कर लिखा था ‘वेलकम बेबी’ लिखा था.
साल 2022 में मिली दो-दो खुशियां
बता दें कि देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की राम-सीता की जोड़ी पौराणिक टीवी शो ‘रामायण’ में पॉपुलर हो गई. इसी सीरियल में काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने साल 2011 में शादी कर लिया था. करीब 11 साल बाद एक ही साल में दो-दो बेटियों के जन्म से इनकी जिदंगी खुशनुमा बन गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Debina Bonnerjee, Gurmeet Choudhary
FIRST PUBLISHED : January 03, 2023, 18:02 IST
