मुबंई. बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 14 नवंबर 2022 को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई. कपल हमेशा अपनी क्यूट बॉन्डिंग को लेकर खबरों में रहता है. दोनों को जब भी मौका मिलता है , तो दोनों को अक्सर मीडिया के सामने एक-दूसरे की  तारीफें भी करते देखा जाता है. इस दौरान वे अपने प्यार का इजहार करने से बिल्कुल नहीं चुकते हैं. हालांकि अपने हालिया एक इंटरव्यू में रणवीर ने दीपिका के परिवार संग किस तरह की बॉन्डिंग शेयर करते हैं. इस बारे में खुल कर बातें की.

आपको बता दें रणवीर सिंह के साथ दीपिका और अनीशा को भी अक्सर साथ में हैंगआउट करते देखा जाता है. हालांकि वे सभी कभी-कभी आपस में लड़ते भी रहते हैं.

फुटबॉल क्लब को लेकर अनीशा-रणवीर में होती है फाइट
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में, रणवीर ने खुलासा किया कि जिस चीज को लेकर वे आमने-सामने हैं, वह है उनकी पसंद का फुटबॉल क्लब. रणवीर ने बताया कि वह जहां आर्सेनल के कट्टर फैन हैं, वहीं अनीशा मैनचेस्टर यूनाइटेड का समर्थन करती हैं. उनके मुताबिक, जब दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो घर में माहौल गर्म हो जाता है.

रणवीर संग खास बॉन्डिंग रखती हैं दीपिका की बहन
रणवीर के मुताबिक जब भी वे एक साथ बैठकर आर्सेनल बनाम मैन यू का मैच देख रहे होते हैं, तो यह हमेशा एक दिलचस्प पल होता है. अनीशा पादुकोण जो कि एक प्रोफेशन गोल्फ प्लेयर और दीपिका पादुकोण की छोटी बहन हैं. अनीशा रणवीर सिंह के साथ एक स्पेशल बांड शेयर करती हैं. ऐसा अंदाजा दोनों के सोशल पोस्ट को लेकर लगाया जा सकता है. अनीशा-रणवीर अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते देखे जाते हैं. बता दें कि दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं. ऐसे में उनका परिवार खेल के प्रति काफी जागरुक रहा है.

रणवीर की आने वाली फिल्म
अब रणवीर के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘जयेशभाई जोरदार’ में देखा गया था, जिसमें शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह ने अभिनय किया था. इसके बाद, रणवीर के पास कई प्रोजेक्ट हैं जिनमें रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’, करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ निर्देशक शंकर की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे.

Tags: Deepika padukone, Entertainment news., Ranveer Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *