मुंबई. दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की बहन फरीदा अस्पताल में भर्ती हैं. दिलीप कुमार और फरीदा के भतीजे उनकी देखभाल कर रहे हैं. हालांकि कथित तौर पर, फरीदा की फैमिली इस पर चुप्पी साध रखी है. सायरा बानो भी उनसे मिलने आ रही हैं. फरीदा एक हफ्ते से मुंबई स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप कुमार और फरीदा के भतीजे का ना साकित है. साकित महबूब खान के पोते हैं. साकित काफी दिनों से फरीदा की बहुत देखभाल कर रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, सायरा बानो ने दिलीप कुमार की बहन का हेल्थ अपडेट भी दिया है. उन्होंने कहा कि वह ठीक हो रही हैं और वे एक महान शक्ति का स्रोत हैं. हालांकि उन्हें हुआ किया है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई.
बता दें, सायरा बानो ने साल 1966 में 22 साल की उम्र में दिवंगत सुपरस्टार दिलीप कुमार से शादी की. रियल लाइफ जोड़ी ने ‘ज्वार भाटा’, ‘सगीना’ और ‘बैराग’ समेत एक साथ 5 फिल्में कीं. पिछले साल दिलीप के निधन से पहले इस जोड़े ने 56 साल एक साथ बिताए. न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने कहा कि वह दिलीप साहब को बहुत याद करती हैं. उनके बिना अपने बर्थडे को भी पहले जैसा नहीं मनाती.
सायरा बानो ने इस साल 30 अगस्त को अपना 78वां जन्मदिन मनाया था. उन्होंने इस मौके पर कहा था, “मैं भाग्यशाली हूं कि दिलीप साहब के शुभचिंतकों के संदेश पिछले कुछ दिनों से आने लगे हैं. ऐसे कई लोग हैं जो मुझे शुभकामना देने के लिए भी बुला रहे हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि मैं अकेलपन महसूस करूं.”
सायरा बानो ने आगे कहा था, “मेरे सभी रिश्तेदार और दोस्त मुझे जन्मदिन की बधाई देने के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं. लेकिन दिलीप साहब के बिना मेरा जन्मदिन मुबारक नहीं हो सकता. यह वही खुशी और वही जीवन नहीं हो सकता जोकि उनके रहने पर था.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dilip Kumar, Saira Banu
FIRST PUBLISHED : November 23, 2022, 07:44 IST
