नई दिल्ली. दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) जहां दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (Delhi Sports University) की स्थापना कर रही है. वहीं दूसरी ओर एक और कदम बढ़ाते हुए शहीदे-आजम भगत सिंह को समर्पित करते हुए शहीद भगत सिंह फुटबॉल कप का आयोजन भी करवा रही है. दिल्ली सरकार (Delhi Government) के शिक्षा व खेल निदेशालय द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट (Football Cup) की शुरूआत की गई है. त्यागराज स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने किया.
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में पहली बार दिल्ली के फुटबॉल क्लब्स को एक साथ इतने बड़े स्तर पर लाकर टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले से दिल्ली में फुटबॉल कल्चर को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से न केवल दिल्ली को फुटबॉल के क्षेत्र में अव्वल लाने में मदद मिलेगी बल्कि हम फुटबॉल के उभरते सितारों की पहचान भी कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल में मेहनत करें शानदार प्रदर्शन करें, दिल्ली सरकार उन्हें सुविधाओं की कमी नहीं होने देगी.
इन स्टेडियमों में युवा खिलाड़ियों को विकसित की हैं ये सुविधाएं
डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली में युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है. हमारे युवा सपना देखे दिल्ली सरकार वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मुहैया कर उनके सपनों को पूरा करने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ सालों में त्यागराज स्टेडियम, छत्रसाल स्टेडियम, ईस्ट-विनोद नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, पूंठ कलां व बवाना में राजीव गांधी आदि स्टेडियमों में शानदार सुविधाएं विकसित की हैं. साथ ही साथ सरकार ने सरकार द्वारा फुटबॉल को बढ़ावा और खिलाडियों को वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं देने के लिए कैर, मुन्डेला व आनंदवास में इंटरनेशनल मानकों के 3 आर्टिफीसियल फुटबॉल ग्राउंड भी विकसित किए गए है.
इस प्रकार के फुटबॉल टूर्नामेंट के माध्यम से दिल्ली सरकार का विजन दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीगों के अनुरूप स्पोर्ट्स कल्चर डेवल्प करना है, जहां दिल्ली भर के शीर्ष क्लब भाग ले सकते हैं. इस फुटबॉल कप में सुवेधा दिल्ली फुटबॉल क्लब टेक्निकल पार्टनर की भूमिका निभा रहा है.
इस टूर्नामेंट की ये हैं खास बातें
-दो माह तक चलेगा टूर्नामेंट, 20 टीमों के बीच होंगे 98 मैच
-टूर्नामेंट में अंडर 18 और अंडर 22 आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे.
-टूर्नामेंट की विजेता टीम को दी जाएगी 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, उपविजेता टीम, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को मिलेंगी क्रमशः 2.5 लाख रुपये और 1 लाख रुपये की राशि
-सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलेगा ‘गोल्डन बूट अवार्ड’ के साथ दी जाएगी 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि
-दिल्ली के 5 अलग-अलग स्टेडियमों में किया जाएगा मैचों का आयोजन, मैचों का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi Football Day, Delhi Government, Delhi news, Manish sisodia, Sports news
FIRST PUBLISHED : July 12, 2022, 10:56 IST
