तेजेंद्र शर्मा का जन्म पंजाब के जगरांव में हुआ था. उनके पिता वहां के सहायक रेलवे स्टेशन मास्टर थे. 1960 में पिता का तबादला होने पर वे दिल्ली आ गए. पंजाबी भाषी तेजेंद्र शर्मा की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के अंधा मुगल के एक सरकारी स्कूल में हुई. उन्होंने
दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री हासिल की. काला सागर उनका चर्चित कहानी संग्रह है.
