मुंबई: तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत से सभी सकते हैं.  20 साल की एक्ट्रेस रिश्तों में धोखा सह नहीं पाई और अपनी जान दे दी. तुनीषा के बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) पुलिस गिरफ्त में है. शीजान पर तुनिषा को जान देने के लिए उकसाने का आरोप है. फिलहाल पुलिस शीजान से पूछताछ कर नए-नए खुलासे कर रही हैं, वहीं तुनिषा के अंकल पवन शर्मा ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है.

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक तुनिषा शर्मा के अंकल पवन शर्मा ने पुलिस की पूछताछ के हवाले से कहा है कि ‘शीजान के दूसरी महिला से भी संबंध थे. शीजान से मिलने के बाद तुनिषा में काफी बदलाव आ गया था. इस बारे में बात करते हुए पवन शर्मा ने बताया कि तुनिषा पर शीजान का ऐसा असर था कि उससे मिलने के बाद उसने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था. (बता दें कि मुस्लिम महिलाएं अपने सिर को ढकने के लिए हिजाब पहनती हैं).

तुनिषा शर्मा में आया था बदलाव
शीजान खान की कस्टडी दो दिन और बढ़ा दी गई है. ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर अपना जीवन खत्म करने वाली एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक तुनिषा के अंकल पवन शर्मा ने मीडिया से कहा कि ‘पुलिस ने कोर्ट में कहा कि शीजान के दूसरी महिला के से भी संबंध थे. पुलिस को हर एंगल से मामले की जांच करनी चाहिए. शीजान से मिलने के बाद तुनिषा की कई आदतें बदल गई थीं. उसने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था.

ये भी पढ़िए-Tunisha Sharma Case: ‘बिग बॉस 16’ से बेघर हुए अंकित गुप्ता का खुलासा, बोले-‘तुनिषा शर्मा की तरह मैं भी…’

शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक ‘शीजान और तुनिषा का ब्रेकअप सुसाइड से 15 दिन पहले हो गया था. व्हाट्सअप चैट खंगालने पर जून से दिसंबर तक करीब 300 पेज की चैट मिली है. इससे इनके अलग होने के बारे में जानकारी मिली है. पुलिस का कहना है कि शीजान के सीक्रेट गर्लफ्रेंड की पहचान कर ली गई है, पुलिस जल्द ही उससे पूछताछ करेगी’.

Tags: Tunisha Sharma suicide case

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *