Muzaffarpur News: रग्बी जैसे खेल में भी मुजफ्फरपुर के बेटे-बेटियां मेडल ला रहे हैं. रग्बी के कोच राहुल बताते हैं कि शुरुआती दौर में गांव की बच्चियों को खेल के मैदान तक लाना बेहद मुश्किल था. इसलिए शुरुआत में सिर्फ 5 लड़कों के साथ रग्बी खेल के प्रैक्टिस की शुरुआत की.
