नई दिल्ली: जया बच्चन (Jaya Bachchan) बड़ी बेबाकी के साथ अपनी बात रखती रही हैं. उनकी बातों में कोई दुराव-छिपाव नहीं होता, यही बात उन्हें ज्यादातर एक्ट्रेस से अलग बनाती है. वे राजनीति में सक्रिय होने के बाद कई मुद्दों पर बोलती रही हैं. उन्होंने अब अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पोडकास्ट में अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ काफी बातचीत की.

जया बच्चन ने महिलाओं को खुद का दुश्मन बताया. जब नव्या ने पूछा कि बेटों की परवरिश कैसे होनी चाहिए, तो जया ने बीच में टोकते हुए कहा कि शिक्षित महिलाएं भी डबल स्टैंडर्ड की होती हैं, जो बहुत दुख की बात है. दिग्गज अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वे इस मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहती थीं, लेकिन ऐसा कहना अच्छा नहीं लगता, लेकिन महिलाएं खुद की दुश्मन होती हैं.
” isDesktop=”true” id=”4924741″ >

नव्या के पोडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ पर जया, श्वेता और नव्या अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखती रही हैं. यह पोडकास्ट का नौवां एपिसोड था और इसका विषय था, ‘वन क्राउन, मैनी शूज’. बता दें कि नव्या का पोड कास्ट लोगों को पसंद आ रहा है. बॉलीवुड के बच्चन परिवार की तीनों प्रमुख महिलाओं को अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हुए देखना, फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

Tags: Jaya bachchan, Navya Naveli nanda, Shweta bachchan nanda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *