जम्मू: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार को सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान ड्रोन से गिराए गए बैटरी चलित छह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक पिस्तौल और कुछ नकदी के दो पैकेट जब्त किये गये हैं. एक अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि समय पर पैकेट की बरामदगी से भारत में आतंकियों के बड़े हमले की साजिश को विफल कर दिया गया है. माना जा रहा है कि ये पैकेट पाकिस्तान द्वारा गिराये गये थे.

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर खौर क्षेत्र के चन्नी दीवानो गांव में एक खुले मैदान में ये पैकेट देखे गए थे. उन्होंने बताया कि सेना और पुलिस ने तुरंत एक संयुक्त अभियान चलाया और बम निरोधक दस्ते की मदद से पैकेट खोले गये, जिसमें से आईईडी, नौ एमएम की इटली निर्मित एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 30 कारतूस, एक हथगोला और 35,000 रुपये बरामद किये गए.

जम्मू कश्मीर में सीट बंटवारे पर फारूक अब्दुल्ला ये क्या बोल गए, ‘इंडिया’ गठबंधन और चुनाव पर दिया बड़ा बयान

जम्मू-कश्मीर में सेना ने एक बड़ा आतंकी हमला किया नाकाम, LoC के पास ड्रोन से गिराए गए थे IED और पिस्तौल

इससे एक दिन पहले सेना के जवानों ने इसी सेक्टर में एक आतंकवादी को मार गिराकर घुसपैठ की कोशिश को विफल किया था.

Tags: Indian Army latest news, Jammu, Jammu kashmir news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *