बॉक्स ऑफिस के सुल्तान कहे जाने वाले कन्नड़ एक्टर दर्शन (kannada Actor Darshan) की पॉपुलैरिटी साउथ में किसी से कम नहीं है. इतना ही नहीं उन्हें इंडस्ट्री में बॉस भी कहा जाता है. अब इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘क्रांति’ का ट्रेलर वीडियो रिलीज दिया गया है, जो कि काफी धमाकेदार है. ये ऐक्शन और रोमांस से भरपूर है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इससे पहले एक्टर चप्पल कांड की वजह से चर्चा में आए थे. उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो किसी इवेंट में गए थे और किसी शख्स द्वारा उन्हें चप्पल फेंककर मारा गया था. इस विवाद के बाद ही अब एक्टर की फिल्म का वीडियो वायरल हो रहा है.
कन्नड़ एक्टर दर्शन (kannada Actor Darshan) की अपकमिंग फिल्म ‘क्रांति’ (Kranti) को नए 2023 में दो दिन पहले ही रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस देखने के लिए मिल रहा है. वीडियो को दो दिन के भीतर ही करीब एक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. एक्टर की फिल्म का ये ट्रेलर वीडियो ऐक्शन और रोमांस से भरपूर है. इसमें दर्शन ने क्रांति का रोल प्ले किया है और वो बुराई के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक्टर का काफी डैशिंग अंदाज देखने के लिए मिल रहा है, जिसकी आप भी खूब तारीफ करने वाले हैं. इसमें दर्शन के साथ एक्ट्रेस रचिता राम ने लीड रोल प्ले किया है, जो कि एक्टर के प्यार में होती हैं. दोनों की कैमिस्ट्री इसमें देखते ही बन रही है.
फिल्म ‘क्रांति’ को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इसकी रिलीज का ऐलान भी ट्रेलर रिलीज के साथ ही किया गया है. ऐसे में अब देखना ये होगा कि बॉक्स ऑफिस के सुल्तान का दबदबा चप्पल कांड और विवाद के बाद कायम रह पाता है या नहीं. क्योंकि आजकल जो ट्रेंड है वो ये है कि विवादों के बाद फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट जा रही हैं या तो वो बॉयकॉट के ट्रेंड का शिकार हो जा रही हैं. ऐसे में देखना ये होगा कि दर्शन के विवाद के बाद उनकी फिल्म को कैसा रिस्पांस मिलेगा?
क्या है कन्नड़ एक्टर का चप्पल कांड?
अगर कन्नड़ एक्टर दर्शन के चप्पल कांड (kannada Actor Darshan Slipper controversy) की बात की जाए तो इसकी शुरुआत उनके एक बयान से हुई थी. उनके द्वारा भाग्य की देवी को लेकर विवादित बयान दिया गया था, जिसके बाद इवेंट में एक्टर को चप्पल से मारा गया था. दर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘भाग्य देवी आपका दरवाजा नहीं खटखटाती. अगर वो दरवाजा खटखटाएं तो पकड़ लो और घसीट कर अपने बेडरूम में ले आओ और उनके कपड़ों को उतार दो. अगर तुम ऐसा करोगे तो वो बाहर नहीं जाएगी और कपड़े दे दोगे तो वो चली जाएगी.’ एक्टर के इस बयान के बाद लोग उन पर काफी भड़क गए थे और इसकी खूब निंदा की थी. इसके बाद दर्शन एक इवेंट में पहुंचे थे और लोगों ने चप्पल से उन्हें मारने के लिए उन पर चप्पल फेंका था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: South cinema
FIRST PUBLISHED : January 09, 2023, 09:53 IST
