नई दिल्ली. चंद्रयान-3 को लेकर गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की तरफ से एक अहम जानकारी दी गई. इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की तीसरी कक्षा का चक्कर पूरा कर लिया है. अब वो सफलतापूर्वक चौथी कक्षा में प्रवेश कर चुका है. तीसरी कक्षा का चक्कर पूरा होने के बाद इसरो ने चंद्रयान-3 के इंजन को स्टार्ट कर उसे अगली कक्षा की ओर मोड़ दिया. इसरो की तरफ से बताया गया कि अगले पांच दिन में चंद्रयान-3 पृथ्वी की चौथी कक्षा का अपना चक्कर पूरा करेगा. अब 25 जुलाई को पांचवीं कक्षा में प्रवेश के लिए फिर से इंजन को स्टार्ट किया जाएगा.
भारतीय स्पेस एजेंसी का कहना है कि 25 जुलाई को दोपहर दो से तीन बजे के बीच अगली कक्षा में चंद्रयान को प्रवेश कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि करीब 24 अगस्त को चंद्रयान चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. बता दें कि इसरो ने 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था. 40 दिन के लंबे अंतराल के बाद चंद्रयान को चांद पर उतरना है. 18 जुलाई को चंद्रयान-3 की तीसरी कक्षा में प्रवेश किया था. चंद्रयान मिशन सफल रहा था भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा.
Chandrayaan-3 Mission | The fourth orbit-raising maneuver (Earth-bound perigee firing) is performed successfully from ISTRAC/ISRO, Bengaluru: ISRO
The next firing is planned for July 25, 2023, between 2 and 3 pm IST. pic.twitter.com/nRBsjusGHC
— ANI (@ANI) July 20, 2023
.
Tags: Chandrayaan-3, ISRO
FIRST PUBLISHED : July 20, 2023, 16:28 IST
