मुंबई. अभिनेता अंकित राज ने बीते 7 अक्टूबर को आई फिल्म हिंदुत्व के जरिए फिल्मों में डेब्यू कर लिया है. अंकित की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल तो नहीं दिखा पाई लेकिन अंकित राज का फिल्मी सफर भी शुरू हो गया है. 10 सालों से टीवी की दुनिया में अभिनय कर रहे अंकित ने फिलहाल अपना फोकस फिल्मों की तरफ बढ़ा दिया है.

अंकित ने टीवी से ब्रेक लेने का फैसला लिया है. हाल ही में दिए इंटरव्यू ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं. अंकित aajtak की खबर के मुताबिक हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंकित ने अपने रिलेशनशिप और करियर प्लान्स पर चर्चा की. अंकित राज ने बताया कि हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया है और वे अकेले ही अपनी जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं.

इंटरव्यू में अंकित ने किया खुलासा

ब्रेकअप के बारे में खुलासा करते हुए अंकित कहते हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड्स रहीं हैं. हाल ही में मेरा ब्रेकअप हो गया है. मेरी गर्लफ्रेंड को सेट पर किसी दूसरी लड़की के साथ इंटीमेट होना पसंद नहीं था. इस बात को लेकर उसने नाराजगी जाहिर की और हमारे रास्ते अलग हो गए. अंकित बताते हैं कि मैं अकेले अपने जीवन में खुश हूं, मुझे काम को लेकर रोक-टोक पसंद नहीं है.

अकेले ही जीवन में कर रहा एंजॉय

अभी मुझे किसी को कोई जवाब नहीं देना पड़ता है. मेरे लिए काम इंपोर्टेंट है और पार्टनर को आपके ऊपर भरोसा होना चाहिए. साल 2014 में अंकित ने टीवी सीरियल कबूल है से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद अंकित ने मस्तांगी, सुपर कॉप्स वर्सेस सुपर विलेन्स और इश्कबाज जैसे पॉपुलर शोज में अहम किरदार निभाए हैं.

फिल्मों पर है पूरा फोकस

फिलहाल अंकित अपना पूरा ध्यान फिल्मों पर टिकाए हुए हैं. अंकित ने कहा कि मैंने एक लंबे समय तक टीवी में काम किया है. अब मेरा फोकस कुछ बड़ा और अच्छे किरदारों पर है. टीवी के लिए मेरे दिल में भरपूर इज्जत है. आज मैं जो भी हूं टीवी की वजह से ही हूं. लेकिन फिलहाल पूरा ध्यान फिल्मों की तरफ है.

Tags: Bollywood news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *