नई दिल्ली: ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में अलग-अलग फील्ड के मशहूर लोग आते रहते हैं. कॉमेडी शो में जब खान सर (Khan Sir) के नाम से लोकप्रिय फैजल खान पहुंचे, तो कपिल शर्मा के साथ उनकी दिलचस्प बातें हुईं. शो में खान सर के अलावा सिंगर अल्ताफ राजा, मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास, विवेक बिंद्रा और शब्बीर राजा भी गेस्ट बनकर पहुंचे थे.

कपिल शर्मा ने गेस्ट से कई दिलचस्प बातें कीं और सवाल किए, जिसकी झलक शो के लेटेस्ट प्रोमो में भी दिखाई दे रही है. उन्होंने गौर गोपाल दास से मोहब्बत को लेकर बातें कीं और खान सर की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों का खुलासा करते भी दिखे. उनकी बातचीत से पता चला कि खान सर, रवीना टंडन के दीवाने हैं. दिलचस्प बात यह है कि रवीना टंडन भी उन्हें फॉलो करती हैं.

Tags: Kapil sharma, The Kapil Sharma Show

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *