नई दिल्ली. दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की सबसे महंगी कारों में शुमार बुगाटी वेरॉन एक सड़क हादसे का शिकार हो गई. स्पेन के सा कोमा में हुई इस दुर्घटना में कार का ड्राइवर बाल-बाल बच गया. मैनचेस्टर यूनाइटेड के इस फुटबॉलर ने साल 2018 में बुगाटी वेरॉन सुपरकार को खरीदा था जिसकी कीमत 1.7 मिलियन डॉलर (करीब 13.2 करोड़ रुपये) है.

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कर्मचारी इस सुपरकार को चला रहा था, जब बुगाटी वेरॉन सा कोमा के ईस्ट कोस्ट रिसॉर्ट की दीवार से टकरा गई. यह हादसा सोमवार सुबह हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि इस मामले में रोनाल्डो या उनकी मैनेजिंग टीम की तरफ से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

इसे भी देखें, रोनाल्डो नवजात बेटे की मौत से दुखी, लिवरपूल के खिलाफ नहीं खेलेंगे प्रीमियर लीग मुकाबला

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सड़क हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया लेकिन सुपरकार की मोटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के वक्त पुर्तगाली फुटबॉलर रोनाल्डो कार में सवाल नहीं थे.

रोनाल्डो फिलहाल अपने 5 बच्चों और प्रेमिका जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं. वह गत 14 जून को स्पेन के मेजोरका पहुंचे थे. बुगाटी के अलावा, रोनाल्डो ने परिवार के लिए अपनी मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास भी भेज दी थी.

Tags: Car accident, Cristiano Ronaldo, Football, Sports news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *