Rishabh Pant Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए प्रार्थना की. बता दें कि ऋषभ पंत एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें सिर, पैर और पीठ पर चोटें आई हैं. पंत के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमी उनके लिए काफी परेशान हो गए हैं. सोशल मीडिया पर वो सभी पंत के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. ऐसे में उर्वशी भी उनके जल्दी ठीक होने की ईश्वर से कामना की हैं. हालांकि उर्वशी अपने पोस्ट की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं. लोग उनके पोस्ट को लेकर उन्हें ट्रोल करते हुए ‘नागिन’ कह रहे हैं.

बता दें कि उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी एक खूबसूरत शेयर की हैं. हालांकि उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए अपने पोस्ट के कैप्शन में ऋषभ पंत का नाम नहीं लिखा है, लेकिन कुछ ह्वाइट हार्ट और बर्ड इमोजी के साथ लिखा ‘Praying’ (Praying). हालांकि सोशल मीडिया का कहना है कि उर्वशी ने ये पोस्ट ऋषभ के लिए ही पोस्ट किया है. क्योंकि उनका पोस्ट ऋषभ पंत के एक्सिडेंट के थोड़ी बाद शेयर किया गया है.

News18 Hindi

उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पोस्ट

उर्वशी रौतेला का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. कई लोगों को उनके पोस्ट पर ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए देखा गया. जबकि कई लोग उर्वशी को उनकी फोटो के लिए ट्रोल कर रहे हैं.

News18 Hindi

उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पोस्ट

एक यूजर ने उर्वशी के पोस्ट पर लिखा- ”इधर ऋषभ का एक्सिडेंट हुआ पड़ा और तुझे सजने की पड़ी है.” एक ने उर्वशी के लुक को लेकर लिखा है- ”नागिन हो क्या?” . कुछ ऐसा ही एक तीसरे यूजर भी लिखा ”नागिन”.

Tags: Entertainment news., Rishabh Pant, Urvashi Rautela

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *