हाइलाइट्स

नज़र भोजन की किसी विशेष सामग्री के प्रति बच्चों में अरूचि पैदा कर देती है.
कभी-कभी स्तनपान करते हुए बच्चे को नज़र लग जाती है.

Nazar Utarne Ke Upay : अक्सर हमने अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सुना है कि घर के छोटे बच्चों को जल्दी नज़र लग जाती है, जिसके बाद वे लगातार रोते हैं. इस दौरान खाना-पीना तक छोड़ देते हैं. वैसे तो नज़र कोई बीमारी नहीं है, परंतु जब किसी बच्चे को नज़र लग जाती है तो उसकी हालत बहुत खराब हो जाती है. आज की पीढ़ी भले ही इसे अंधविश्वास के रूप में देखती है, लेकिन भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पोद्दार के अनुसार, नज़र लगना किसी तरह का अंधविश्वास नहीं होता. सामान्यतः बुरी नज़र लगने पर मनुष्य की सभी सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और उसके सभी अच्छे विचार बुराई में बदलने लगते हैं, जो कष्ट का कारण बन सकती है.

1. शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर उनके कंधे पर से सिंदूर लाकर नज़र लगे बच्चे के माथे पर लगाने से बुरी नज़र का प्रभाव कम हो जाता है.

2. कभी-कभी स्तनपान करते हुए बच्चे को नजर लग जाती है. ऐसे में इमली की तीन छोटी डालियां लेकर उनमें एक तरफ से आग में जलाकर दूसरी तरफ से हाथ में पकड़ें और नज़र लगे बच्चे के माथे पर से सात बार घुमाकर पानी में बुझा देने से स्तनपान करते बच्चे की नज़र दूर हो जाती है.

यह भी पढ़ें – किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए लाल रंग का तिलक? जानें क्या है वजह

3. भोजन करते हुए लगी नज़र, भोजन की किसी विशेष सामग्री के प्रति बच्चों में अरूचि पैदा कर देती है. ऐसे में तैयार भोजन में से थोड़ा-थोड़ा भोजन एक किसी भी पेड़ के पत्ते पर लेकर उस पर गुलाब जल या गुलाब की पत्तियां छिड़ककर रास्ते में रख दें फिर बच्चे को खाना खिलाएं. नज़र हट जाएगी.

4. लाल मिर्च, अजवाइन और पीली सरसों को मिट्टी के एक छोटे बर्तन में आग लेकर जलाएं. फिर उसकी धुनी नजर लगे बच्चे को दें. किसी प्रकार की नज़र होगी तो दूर हो जाएगी.

5. बार-बार बुरी नजर लगती है तो उससे बचने के लिए प्रति शनिवार बच्चे के ऊपर से झाड़ू या उसी के बाएं पैर की चप्पल या जूता लेकर 7 बार उल्टे क्रम से उतारें और दरवाजे की दहलीज पर तीन बार झाड़ कर अंदर आ जाएं. इससे भी नजर दोष दूर हो जाती. यह बहुत पुराना प्रयोग है जो कई लोग गांव देहात में आज भी करते हैं.

6. बच्चे को नज़र लग गई है और वह परेशान या बीमार बना रहता है तो ताल साबुत मिर्च को बच्चे के ऊपर से तीन बार वार कर जलती आग में डालने से नजर उतर जाएगी.

यह भी पढ़ें – इन 4 रंगों का पूजा में होता है खास महत्व, इनका प्रयोग माना जाता है शुभ

7. बच्चा दूध पीने में आनाकानी करे तो शनिवार के दिन कच्चा दूध उसके ऊपर से सात बार वारकर कुत्ते को पिला देने से बुरी नजर का प्रभाव दूर हो जाता है.

8. यदि कोई बच्चा नजर दोष से बीमार रहता है और उसका शारीरिक और मानसिक विकास रुक गया है तो फिटकरी और काली एवं पीली सरसों को मिलाकर बच्चे के ऊपर से सात बार वारकर चूल्हे पर झोंक देने से नजर उतर जाती है. यह उपाय सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय करें. इससे एक ही दिन में नजर दोष दूर हो जाता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *