हाइलाइट्स
भारत समेत कई ऐसे देश हैं, जहां बिल्लियों को अशुभ माना जाता है.
भारत में बिल्ली के रास्ते से गुजरना ही अशुभ माना जाता हैं.
Cat Crossing Path : भारत में आम धारणा है कि यदि बिल्ली रास्ता काट जाए तो अपशगुन होता है. जिसे आम बोल-चाल में बिल्ली रास्ता काट गई कहा जाता है. इसी धारणा के कारण बहुत से लोग बिल्ली के रास्ता काटने पर कुछ देर ठहर कर इंतजार करते हैं, जब कोई दूसरा व्यक्ति उस रास्ते को पार कर लेता है, तब अपशगुन समाप्त माना जाता है. लेकिन विदेशों में बिल्लियों को घरों में पालना काफी पसंद किया जाता है है. उनको घर के सदस्य की तरह रखा जाता है, और वही जानवर भारत में कुछ मामलों में अशुभ माने जाते हैं. भोपाल निवासी ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं कि बिल्ली का रास्ता काटना क्या सच में अपशगुन होता है.
बिल्ली से जुड़ी इस बातों को मानते हैं अशुभ?
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार बिल्ली घरों में नकारात्मक ऊर्जा लाती है. इसे घर में पालना शुभ नहीं होता. ऐसे कई भ्रम लोगों के बीच फैले हुए हैं, जैसे बिल्ली बाएं से दाएं तरफ जाए तो यह अशुभ संकेत है और अगर दाएं से बाएं तरफ जाए तो शुभ माना जाता है. बिल्ली के रोने को भी अशुभ माना जाता है. इसके अलावा बिल्ली यदि घर में रखे खाने को जूठा कर दे, तो उसे फेंक दिया जाता है. इसी तरह की कई भ्रांतियां लोगों के बीच फैली हुई है.
यह भी पढ़ें – काले चावल की 5 सरल उपाय, दिला सकता है करियर में तरक्की, सफलता चूमेगी कदम
-भारत समेत कई ऐसे देश हैं, जहां बिल्लियों को अशुभ माना जाता है. भारत में बिल्ली के रास्ते से गुजरना ही अशुभ माना जाता हैं. यदि कोई बिल्ली रास्ता काट दे, तो कुछ देर रुक कर इंतजार करते हैं.
-पुराने समय में लोग जब किसी जंगल में से गुजरते थे. उस समय बिल्ली अगर उनका रास्ता काट दे, तो वह अनुमान लगाते थे कि उसके पीछे कोई जंगली जानवर पड़ा होगा. इस वजह से लोग अपनी जगह पर ही रुक जाते थे.
-बिल्लियां रात के समय शिकार करती हैं, इसलिए उनकी आंखें रात को डरावनी लगती है. राहगीरों के जानवर जैसे घोड़े- बैल आदि रात के समय बिल्ली की आंखों को देख कर डर जाते थे. उस समय लोग अपने जानवरों को शांत करने के लिए थोड़ी देर रुक जाया करते थे. आगे चलकर इसी को अंधविश्वास के साथ जोड़कर अशुभ माना जाने लगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 02, 2023, 03:25 IST
