मुंबई. शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को पहले दिन ऑडियंस और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. सोशल मीडिया पर फिल्म के सींस, वीडियोज और तस्वीरें वायरल हुईं. फिल्म में एक्शन सींस, शाहरुख की एंट्री, सलमान खान के कैमियो को खूब पसंद किया. सिनेमाघरों में ‘झूमे जो पठान’ पर लोग डांस करते हुए नजर आए. इसके वीडियो भी सेलेब्स समेत ऑडियंस ने भी शेयर किया. इतना ही कई क्रिटिक्स ने दावा किया है कि ‘पठान’ ने ओपनिंग डे में ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है.

‘पठान’ को क्रिटिक्स ने 3.5 स्टार से साढ़े 4 स्टार दिए हैं. इतनी खूबियों वाली फिल्म को टक्कर देने के लिए आज बड़े पर्दे पर एक और फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म को दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का नाम ‘गांधी गोडसेः एक युद्ध’ है. ‘पठान’ की तरह यह फिल्म भी ट्रेलर आने के बाद से विवादों में घिरी रही है. फिल्म का कई जगहों पर विरोध हुआ है.

‘गांधी गोडसेः एक युद्ध’ के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी इसके लिए धमकियां मिल रही थी. इसके प्रमोशन इवेंट में कई लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यह फिल्म महात्मा गांधी की छवि को धूमिल करती है, जबकि उन्हें मारने वाले नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करती है. हालांकि राजकुमार संतोषी का कहना है कि यह फिल्म दो विचारों के युद्ध को दिखाती है.

‘गांधी गोडसेः एक युद्ध’ में नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी के वैचारिक युद्ध को दिखाती है. फिल्म में दीपका अंतानी, चिन्मय मांडलेकर, तनिषा संतोषी, अनुज सैनी और पवन चोपड़ा समेत कई दिग्गज और प्रतिभाशाली कलाकार हैं. फिल्म आज बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. लेकिन देखना होगा कि यह फिल्म पठान के कलेक्शन को कितना प्रभावित करती है. या फिर ‘पठान’ अपने तूफान से इस फिल्म की कमाई को रोक देगी.

‘पठान’ में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकार हैं. इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. यह एक स्पाई यूनिवर्स है. फिल्म को ओपनिंग डे पर ऑडियंस से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है.

Tags: Mahatma gandhi, Pathan film, Shah rukh khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *