South Actor Sharwanand Fiance Rakshita Looks glamorous: तेलुगू एक्टर शरवानंद (Sharwanand) फिल्म ‘महा समुद्रम’ से चर्चा में आए थे. फिल्म में एक्ट्रेस अनु इमैनुएल (Anu Emmanuel) के साथ किसिंग सीन करके वो काफी सुर्खियों में रहे थे. ट्रेलर वीडियो से उनका वो सीन काफी वायरल हुआ था. अब शरवानंद अपनी किसी सीन की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं. बीते दिन ही उन्होंने अपने मंगेतर रक्षिता से सगाई की है और वो जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं.
