north korea claims that 8 lakh people want to join korean army to fight against USA - India TV Hindi

Image Source : AP
किम जोंग उन की बढ़ेंगी सैन्य क्षमता?

किम जोंग उन की तानाशाही सत्ता वाली  उत्तर कोरिया द्वारा एक दावा कर सभी को चौंका दिया गया है। इस दावे में उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसके देश के 8 लाख नागरिक अमेरिका के खिलाफ जंग लड़ने के लिए तैयार हैं और इसके लिए वे सेना में शामिल भी होना चाहते हैं। स्थानीय अखबार रोडोंग सिनमुन के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि उत्तर कोरिया में करीब 8 लाख मजदूरों व छात्रों ने सेना में भर्ती होने का फैसला किया है। एक तरफ जहां दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उत्तरी कोरिया से आई यह खबर चौंकाने वाली है। 

दक्षिण कोरिया और अमेरिका का सैन्य अभ्यास

बता दें कि दोनों देश दक्षिण कोरिया और अमेरिका उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु और मिसाइल खतरे के मद्देनजर यह संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही है। इस संयुक्त युद्ध अभ्यास के विरोध में उत्तर कोरिया द्वारा बीते दिनों बैलेस्टिक मिसाइल भी लॉन्च किया गया था। 16 मार्च के दिन उत्तर कोरिया ने एक बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्च किया था। यह मिसाइल लॉन्च होने के बाद कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच स्थित सागर में गिरी थी। बता दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति जल्द ही शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए टोक्यों जाने वाले हैं। ऐसे में उत्तर कोरिया द्वारा एक के बाद किए जा रहे दावे चौंकाने वाले हैं।

अमेरिका पर भड़की तानाशाह की बहन

बता दें कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन बीते दिनों अमेरिका पर खूब भड़की थीं। दरअसल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में किम यो जोंग अमेरिका पर भड़क गईं और उन्होंने अमेरिका पर प्योंगयोंग के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीति का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि मैं चेतावनी देती हूं कि हम दुश्मन की हर चाल पर नजर रखेंगे। साथ ही उसके शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का उचित जवाब भी देंगे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *