The Great Khali Net Worth: ‘द ग्रेट खली’ के बारे में कौन नहीं जानता है. खली डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया के सुपरस्टार्स में से एक हैं. हालांकि, खली अब WWE से दूर हो चुके हैं, लेकिन रेसलिंग के लिए उनका पैशन कम नहीं हुआ है. वह भारत में खुद की एक रेसलिंग एकेडमी चलाते है. खली अपने रेसलिंग करियर में कई दिग्गजों को मात दे चुके हैं. भारत में उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपर स्टार से कम नहीं है.
