पहेलियां सुलझाना सभी को अच्छा लगता है फिर चाहे वह बड़ा हो या छोटा. लेकिन क्या कभी किसी पहेली को समझाने के लिए कोई बड़ा इनाम भी मिल सकता है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वैज्ञानिक उस व्यक्ति को इनाम देंगे जो माउंट विसुवियस के विस्फोट के दौरान जली हुई 2000 साल पुरानी पांडुलिपियों को पढ़ सकेगा. इस काम की कीमत पूरे 250,000 डॉलर रखी गई है. इन्हें भारतीय रुपये में कनवर्ट करें तो ये 2,06,35,125 रुपये होगा.

जब 79 ईंसवी में ज्वालामुखी विस्फोट होने के कारण पोम्पेई का नामों निशान मिटने लगा था, तब हरकुलेनियम पुस्तकालय में काफी नुकसान हुआ था, जिसमें सैकड़ों ग्रंथ नष्ट हो गए थे. फिर सन् 1752 में नेपल्स की खाड़ी के पास इन ग्रंथों के कुछ अंश मिलने के बाद भी ये सारे ग्रंथ रहस्यमयी ही हैं. वैज्ञानिकों ने भी इन ग्रंथों को बहुत ही रहस्यमयी बताया है.

क्या है इस पहेली को सुलझाने की प्रतियोगिता?

अब शोधकर्ताओं ने इस रहस्यमयी पहेली को सुलझाने के लिए एक प्रतियोगिता घोषित की है. उन्होंने बताया कि Artificial intelligence (AI) के माध्यम से उन ग्रंथों के कुछ शब्द या चिह्नों की तस्वीरें ली गईं. इसी के साथ उन्होंने यह जानकारी दी है कि जो व्यक्ति इन 2000 साल पुराने ग्रंथों पर लिखे शब्दों को पढ़ और समझ पाएगा उसे 250,000 dollar का इनाम दिया जाएगा. साथ ही शोधकर्ता उनके द्वारा उपयोग किए गए इस सॉफ्टवेयर को भी जारी कर रहे हैं जो उनके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को और बेहतर बनाने और ग्रंथों को 60 से 80% तक पढ़ पाने में मदद करता है. उन्हें उम्मीद है कि दुनिया भर की वैज्ञानिकों की टीमें उनके इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगीं और सक्षम भी होंगी. वैज्ञानिक सील्स ने कहा है कि हम जो प्रतियोगिता कर रहे हैं, उसमें यह पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाएगा जो इस साल के अंत तक इस हस्तलिपि के पहले 4 अंशों को पढ़ पाएगा.

यह भी पढ़ें : 2023 में भारत का केरल बना सबसे बड़ा पर्यटक स्थल, न्यूयॉर्क टाइम्स की लिस्ट में मिली जगह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *