दुनिया में बीते कुछ सालों में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दरअसल लोग अलग-अलग वजहों से मौत को गले लगा लेते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरिया में 1 लाख लोगों में से 26.0 लोग सुसाइड कर रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि सुसाइड करने के मामले में पूरी दुनिया में भारत किस नंबर पर है. आज हम आपको बताएंगे कि सुसाइड करने के मामले में भारत किस नंबर पर है.

लिथुआनिया

दूसरे नंबर पर लिथुआनिया देश का नाम आता है.  इस देश में खराब स्वास्थ्य और गरीबी से जूझ रहे लोग मौत को गले लगाना ज्यादा बेहतर समझते हैं. इसीलिए वहां पर 1 लाख लोगों में 24.4 लोग सुसाइड करते हैं. पुरूष महिलाएं शामिल हैं.

कजाख्स्तान

तीसरे नंबर पर कजाख्तान का नाम आता है. यहां पर दुनियाभर में हर साल आत्महत्या के कारण मरने वालों की संख्या 1 लाख पर 23.81 लोग हैं. जानकारी के मुताबिक यहां युवा और छात्र सबसे अधिक आत्महत्या करते हैं.

यूक्रेन

चौथे नंबर पर यूक्रेन देश का नाम आता है. यहां पर 1 लाख लोगों में 22.4 लोग सुसाइड करते हैं.

स्लोवेनिया

पांचवे नंबर पर स्लोवेनिया देश का नाम आता है. जहां पर 1 लाख लोगों में 18.09 लोग सुसाइड करते हैं.

हंगरी

सुसाइड करने के मामले में छठवें नंबर पर हंगरी देश का नाम आता है. यहां पर हर साल 17.98 लोग सुसाइड करते हैं.

बेल्जियम

बेल्जियम देश में हर साल 1 लाख लोगों पर 17.0 लोग सुसाइड करते हैं.

जापान

जापान का नाम विकसित देशों में आता है. लेकिन उसके बावजूद वहां पर लोग सुसाइड कर रहे हैं. जापान में 1 लाख लोगों पर 16.5 लोग सुसाइड करते हैं.

क्रोएशिया

क्रोएशिया देश में 1 लाख लोगों पर 16 लोग सुसाइड करते हैं.

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका सुसाइड करने के मामले में 10 वें नंबर पर आता है. यहां पर हर साल 1 लाख लोगों पर 15.4 लोग सुसाइड करते हैं.

किस नंबर पर भारत ?

भारत में भी हर साल सैंकड़ों लोग सुसाइड करते हैं. सुसाइड करने के मामले में पूरी दुनिया में 23 वें नंबर पर भारत का नाम आता है. यहां पर हर 1 लाख लोगों में 10.5 लोग आत्महत्या करते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक हर किसी के सुसाइड करने की वजह अलग-अलग होती है. हालांकि सरकार हर साल इन आंकड़ों को कम करने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: नौकरीपेशा लोगों से अधिक कमाता है ये भिखारी, पुणे समेत अन्य शहरों में कई फ्लैट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *