मुंबई. अभिषेक बच्चन हाल ही में अपनी सीरीज ब्रीद में नजर आए थे. इस सीरीज में अभिषेक की एक्टिंग को लेकर काफी सराहना मिली है. अभिषेक बच्चन ने हाल ही में Galatta Plus को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए क्रिटिक्स को चैलेंज तक दे डाला.

अभिषेक ने कहा कि जो लोग हमेशा आलोचना का भाव रखते हैं वे एश्वर्या राय बच्चन की तरह काम करके दिखाएं. अभिषेक ने अपनी पत्नी एश्वर्या राय की तारफी करते हुए कहा कि कर्मशियल एक्टिंग और रियलस्टिक एक्टिंग में काफी अंतर होता है. एश्वर्या राय ने 30 डिग्री के तापमान में पतली साड़ी में भी शानदार डांस किया है. जो लोग आलोचक हैं उन्हें चेलेंज है कि वे भी ऐसा करके दिखाएं.

रियलस्टिक और कर्मशियल एक्टिंग के बीच बनाएं संतुलन
अभिषेक बच्चन ने कहा कि कर्मशियल और रियलस्टिक एक्टिंग में काफी अंतर होता है. उन्होंने कहा कि रियलस्टिक एक्टिंग और कर्मशियल एक्टिंग में बेहद बारीक अंतर है. लेकिन इस अंतर का संतुलन बेहद मुश्किल है. ऐसा करने में बॉलीवुड के कई सितारे पीछे रह गए हैं.

अभिषेक बच्चन ने रजनीकांत की तारीफ करते हुए कहा कि केवल रजनीकांत ने ऐसा करके दिखाया है. रजनीकांत ने रियलस्टिक और कर्मशियल एक्टिंग के बीच सटीक संतुलन बिठाकर दिखाया है. इसीकारण देश में केवल एक ही रजनीकांत है.

Tags: Abhishek Bacchan, Aishwarya rai, Bollywood news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *