मुंबईः बॉलीवुड सुपरस्टार और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपने परिवार को अपना समय देने में व्यस्त हैं. पिछले दिनों बेटी आयरा की इंगेजमेंट में धमाल मचाने के बाद अब वह अपनी पूर्व पत्नी किरण राव (Kiran Rao) और बेटे आजाद को अपना समय दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद के साथ आमिर खान की फीफा विश्व कप 2022 की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. तीनों को इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जब वे कतर से लौटे थे.

अब आमिर खान के फैन्स ने उनकी तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की हैं, जिसमें उन्हें अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ देखा जा सकता है. एक नेटिजन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में से एक में आमिर खान अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. फैंस संग फोटो क्लिक कराने के बाद में वह अपना फोन उनमें से एक को सौंप देते हैं और उससे गुजारिश करते हैं कि वह किरण और आजाद के साथ उनकी एक फोटो क्लिक कर दे.

Tags: Aamir khan, Bollywood, Kiran Rao

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *