हाइलाइट्स
NW-A306 वॉकमैन Sony के S-Master HX डिजिटल amp के साथ आता है.
सोनी का वॉकमैन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है,और इसका वज़न सिर्फ 113 ग्राम है.
एल्युमीनियम बॉडी के साथ आने वाला सोनी का लेटेस्ट वॉकमैन 3.6-इंच टचस्क्रीन के साथ आता है.
Sony Walkman: 90s के दशक का आनंद ले चुके लोगों को वॉकमैन के बारे में खूब पता होगा, और कई लोगों ने इसका इस्तेमाल भी किया होगा. वॉकमैन उस समय आया था जब लोगों के पास स्मार्टफोन और न कोई म्युज़िक प्लेयर हुआ करता था. सोनी ने अब पुरानी यादों को ताज़ा करने की पहल की है. दरअसल Sony ने हाल ही में Android पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर NW-A306 लॉन्च किया है.
एल्युमीनियम बॉडी के साथ आने वाला सोनी का लेटेस्ट वॉकमैन 3.6-इंच टचस्क्रीन, 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसमें फिजिकल बटन हैं जो आपको यूजर इंटरफेस के साथ-साथ ऑडियो को भी कंट्रोल करने की सुविधा देते हैं.
इसका वज़न सिर्फ 113 ग्राम है. ये NW-A306 वॉकमैन Sony के S-Master HX डिजिटल amp के साथ आता है. कंपनी का कहना है कि डिवाइस DSEE अल्टीमेट नाम के AI-से लैस साउंड इंजन का भी इस्तेमाल करता है, जो कम्प्रेस्ड ऑडियो को बढ़ा सकता है, CD क्वालिटी 16-बिट लूसलेस कोडेक ऑडियो को बढ़ाता है.
सोनी का लेटेस्ट ऑडियो गैजेट MP3, FLAC, WMA, AAC, AIFF, DSD और Apple Lossless जैसे कई ऑडियो फॉरमैट को सपोर्ट करती है. ये आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 पर काम करता है और यूज़र्स को Google Play Store से Spotify, Deezer और अन्य जैसे लोकप्रिय म्यूज़िक स्ट्रीमिंग ऐप इंस्टॉल करने देता है.
म्युज़िक क्वालिटी के आधार पर, NW-A306 वॉकमैन एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक चल सकता है. अगर आप म्युज़िक स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ का इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी लगभग 26 घंटे तक चल सकती है.
कितनी है कीमत?
कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक यूएसबी टाइप-C पोर्ट, स्टीरियो मिनी-जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, वाई-फाई (2.4GHz + 5GHz) और ब्लूटूथ 5.0 मिलता है. सोनी का वॉकमैन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. Sony NW-A306 वॉकमेन इस महीने जल्द ही यूरोप में £350 (लगभग 35,505 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mobile Phone, Portable gadgets, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : January 15, 2023, 11:19 IST
