नई दिल्ली. सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) की गिनती एक वक्त पर इंडस्ट्री के पक्के दोस्तों में होती थी, लेकिन बॉलीवुड के बाकी रिश्तों की तरह ही सलमान और आमिर की दोस्ती भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई. कहा जाता है कि इन दोनों के बीच सालों से कोल्ड वॉर चल रहा है. बॉलीवुड के इन दो बड़े स्टार्स के बीच इस कोल्ड वॉर की शुरुआत तब हुई, जब इन दोनों की एक जैसी फिल्में एक ही साल में रिलीज हुई थीं. आज आपको बताते हैं इस पूरे किस्से के बारे में-

दरअसल, ये पूरा वाकया 2016 का है. 2016 में सलमान खान की कुश्ती पर आधारित फिल्म ‘सुल्तान’ रिलीज हुई थी और उसी साल दिसंबर में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ भी आई थी. ‘दंगल’ रेसलर गीता फोगाट और बबीता फोगाट के जीवन पर आधारित फिल्म थी. आमिर खान की इस फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया था. फिर क्या था, बस उसी समय से सलमान खान और आमिर खान के बीच बातचीत बंद हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान आमिर से नाराज हो गए थे कि उन्होंने ‘सुल्तान’ के सब्जेक्ट से मिलती-जुलती फिल्म बना डाली.

खबरों ने पकड़ा जोर
भले ही सलमान खान ने बाद में खुद कहा था कि उनके और आमिर खान के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है, लेकिन 2016 के बाद से कभी भी आमिर और सलमान को एक साथ नहीं देखा गया है. अब झगड़े के 7 साल बाद बीती रात यानी की 24 जनवरी की रात को अचानक सलमान खान आमिर खान के घर जा पहुंचे. इस खबर ने अब बी-टाउन में तहलका मचा दिया है. सभी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान को आधी रात को आमिर के घर जाना पड़ा.

Tags: Aamir khan, Salman khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *