मुंबई: फिल्म ‘फ्रेडी’ (Freddy) में कार्तिक आर्यन के साथ काम करने वाली अभिनेत्री अलाया एफ (Alaya F) का कहना है कि उन्हें फिल्म में अपनी भूमिका के लिए तैयारी करने का समय नहीं मिला, क्योंकि शेड्यूल बहुत व्यस्त था. एक्ट्रेस चंडीगढ़ में एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही थीं. इसलिए, उनके पास पर्याप्त समय नहीं था, क्योंकि वह चंडीगढ़ में शूटिंग पूरी होने के अगले दिन ‘फ्रेडी’ के सेट पर आ गई थीं.

अलाया एफ ने इस बारे में विस्तार से बात करते हुए कहा, ‘आमतौर पर मैं बहुत अधिक तैयारी करने वाली एक्ट्रेस हूं. मुझे तैयारी करना अच्छा लगता है, लेकिन ‘फ्रेडी’ के लिए यह बिल्कुल अलग था. मैं चंडीगढ़ में एक और फिल्म की शूटिंग कर रही थी. उस समय शेड्यूल बढ़ गया था. इसलिए, जैसे ही मैंने उस शूट को पूरा किया और मुंबई वापस आ गई. मैं अगले ही दिन ‘फ्रेडी’ के सेट पर थी. बीच में कोई समय नहीं मिला.’

फिल्म ‘फ्रेडी’ में टाइटल रोल कार्तिक निभा रहे हैं, जो फिल्म में एक डेंटिस्ट बने हैं जो एक शर्मीला, अकेला और सामाज के नजरिये से अजीब इंसान है. अलाया के लिए फिल्म की तैयारी सेट पर ही हुई. वे आगे कहती हैं, ‘इस बार मेरी तैयारी सेट पर हुई. हमारी शूटिंग के दौरान और पैक अप करने के बाद जब मैं अगले दिन की तैयारी करने के लिए अपने एक्टिंग कोच के पास गई थी, तो सौभाग्य से मैं सबसे टैलेंटेड और कुशल टीम से घिरी हुई थी, इसलिए उनके सपोर्ट और मार्गदर्शन से, मैंने अपने कैरेक्टर कैनाज को समझा.’

अभिनेत्री ने अपने किरदार की एक झलक साझा करते हुए कहा, ‘कैनाज निश्चित रूप से एक बहुत ही दिलचस्प कैरेक्टर है. उसकी बहुत सी परते हैं और बहुत सारी जटिलताएं हैं. किरदार को निभाने में बहुत मजा आया, मैंने इसके जरिये बहुत कुछ सीखा है.’ शशांक घोष द्वारा निर्देशित ‘फ्रेडी’ 2 दिसंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

Tags: Alaya F, Kartik aaryan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *