मुबंई. साल 2022 खट्टी-मीठी यादें छोड़कर जा चुका है जबकि नई यादें बनाने के लिए 2023 दस्तक दे चुका है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी 2022 को अलविदा कहने के साथ नये साल का स्वागत कर रहे हैं. इनमें एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी हैं, जिन्होंने 60 फोटोज के साथ अपने नए अंदाज के साथ साल 2022 को अलविदा कहा है. साथ ही उन्होंने 2023 का शानदार वेलकम करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने 60 फोटोज हर महीने के हिसाब से शेयर किए हैं.

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने साल 2022 के अपने सबसे बेहतरीन फ़ोटोज का कलेक्शन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें उनके एक से बढ़कर एक सिजलिंग लुक देखने को मिल रहे हैं. इसके साथ ही उनकी फोटो वीडियो में उनका अर्जुन कपूर के संग रोमांटिक पल, एक्ट्रेस करीना कपूर, करिश्मा कपूर और बहन अमृता अरोड़ा के साथ मस्ती और बेटे अरहान खान के साथ स्पेशल टाइम मूवमेंट्स की भी झलक देखने को मिल रही है. उन्होंने अपने खास पलों और यादों को समेटा है.

हाई स्पीड तस्वीरों के असेंबल वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, ‘वो साल जो 60 फोटोज में रहा…. #bye2022hello2023.’

Tags: Arjun malaika, Entertainment news., Malaika arora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *