US Shooting firing incident happens again in America 2 people died and 5 injured- India TV Hindi

Image Source : PTI
प्रतीकात्मक तस्वीर

US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक बार फिर गोलीबारी देखने को मिली है। शनिवार की रात हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 5 लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि यह हमला अज्ञात लोगों ने की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। खबरों के मुताबिक पीड़ितों की आयु 15-20 वर्ष की आयु के पुरुष वर्ग के लोग हैं। वहीं मृतकों की आयु 19 और 20 वर्ष थी। गोलीबारी के बाद घायलों को आनन-फानन में रीजनल मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। 

अमेरिका में फिर गोलीबारी

अस्पताल में दो युवकों की मौत हो गई। युमा पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार की रात 10.54 बजे घटी। इस दौरान हमें गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने इस बाबत कहा कि घटनास्थल पर जब हम पहुंचे तो गोली लगने के कारण कई लोग घायल हो गए थे। इन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि गोलीबारी की घटना शूटिंग साउथ जे एडवर्ड ड्राइव पर हुई है। 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे और क्यों उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस बाबत जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में गोलीबारी की घटना देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में गोलीबारी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इस साल अबतक 17 गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें 88 लोगों की जान जा चुकी है। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *