मुंबईः शाहरुख खान और महिमा चौधरी स्टारर ‘परदेस’ में राजीव की भूमिका निभाकर हर तरफ छा जाने वाले अपूर्व अग्निहोत्री (Apurva Agnihotri) पापा बन गए हैं. जी हां, एक्टर ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को यह खुशखबरी दी है. अपूर्व अग्निहोत्री और एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी (Shilpa Saklani) शादी के 18 साल बाद पैरेंट्स बने हैं. दोनों ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे चर्चित कपल में से हैं. अपूर्व और शिल्पा के लिए ये समय काफी खास है, क्योंकि दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं वो भी शादी के 18 साल बाद. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी है.

अपूर्व ने वीडियो में फैंस को अपनी बेटी का चेहरा भी दिखाया है और कैप्शन के साथ अपनी और शिल्पा की खुशी का इजहार किया है. वीडियो शेयर करते हुए अपूर्व ने लिखा- ‘और इस तरह, यह जन्मदिन मेरी जिंदगी का सबसे खास जन्मदिन बन गया. क्योंकि, भगवान ने हमें सबसे खास, अविश्वसनीय, अद्भुत, चमत्कारी उपहार के साथ आशीर्वाद दिया है. अत्यंत आभार और अपार खुशी के साथ शिल्पा और मैं अपनी प्यारी बेटी ईशानी कानू अग्निहोत्री का आपसे परिचय कराना चाहते हैं. कृपया उन्हें अपने प्यार और आशीर्वाद से नहलाएं. ओम नमः शिवाय.’

वीडियो में शिल्पा अपनी बेटी ईशानी को अपनी गोद में उठाए नजर आ रही हैं और अपूर्व प्यार से अपनी बिटिया को निहार रहे हैं. व्हाइट और पिंक कलर की ड्रेस में ईशानी बेहद क्यूट लग रही हैं. वहीं अपूर्व और शिल्पा केजुअल लुक में ही हैं. अपूर्व अग्निहोत्री ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर किया, फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया.

Tags: Entertainment, Entertainment news., Tv actresses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *