नई दिल्ली: अनुपम खेर ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्देशन कर रहे हैं. उन्होंने ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीत निर्देशक एम.एम. कीरावनी को फिल्म का म्यूजिक देने के लिए साइन किया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टूडियो के अंदर म्यूजिक का वीडियो साझा किया, जहां संगीतकार को डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन के सामने कीबोर्ड पर डूडलिंग करते देखा जा सकता है.

वीडियो में एम.एम. कीरावनी को कुछ तार बजाते और धुन गुनगुनाते देखा जा सकता है. धुन के अंत में अनुपम संगीतकार की सराहना करते हैं. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘सपने सच होते हैं. यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे समय के सबसे बेहतरीन संगीतकारों में से एक ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब विजेता एमएम कीरावनी सर मेरी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के संगीत निर्देशक हैं.’

‘तन्वी द ग्रेट’ का संगीत रचने में लगाया 1 साल
अनुपम ने आगे बताया, ‘जब से मैंने ‘तुम मिले दिल खिले’ गाना सुना है, तब से मैं कीरवानी सर का फैन हो गया हूं. ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए संगीत और गाने तैयार करने में लगभग एक साल बिताना शानदार रहा है! आपकी प्रतिभा और उदारता के लिए धन्यवाद सर! जय हो.’

एम.एम. कीरावनी ने ‘नाटू नाटू’ गाने के लिए जीता था ऑस्कर
फिल्म के बारे में बात करते हुए एम.एम. कीरावनी ने साझा किया, ‘मैं ‘तन्वी द ग्रेट’ का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं. अनुपम खेर के साथ काम करना हर समय अपने-आप में रहने जैसा है. काम पहले कभी इतना मजेदार नहीं था.’ एम.एम. कीरावनी को ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ गाने के लिए ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है. ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियो द्वारा किया गया है.

Tags: Anupam kher

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *