Health benefits of ajwain - India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Health benefits of ajwain

दिल्ली में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। मौसम बदलने से लोगों की सेहत पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है उनके लिए सर्दियों का मौसम सजा से कम नहीं होता। ऐसे लोग तुरंत मौसमी बीमारी और सर्दी-खांसी की चपेट में आते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप ये अजवाइन का काढ़ा बनाकर पियें। अजवाइन कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।  चलिए आपको बताते हैं इसका काढ़ा आप कैसे बनाएं।

पोषक तत्वों से भरपूर है अजवाइन और लहसुन

एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर अजवाइन लोगों को मौसमी संक्रमण से बचाने में मदद करती हैं। साथ ही इसके एक्टिव यौगिक थाइमोल इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।लहसुन एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल एजेंट के रूप में जाना जाता है। यह शरीर को वायरस और अन्य सूक्ष्मजीवों से बचाने में मदद करता है।

सर्दियों में इस एक चीज़ को खाने से इम्यूनिटी होगी मजबूत, सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

काढ़ा बनाने की सामग्री

  • 3 चम्मच अजवाइन 
  • 2 लहसुन की कलियां 
  • 2 लौंग 
  • 2 काली मिर्च 

ऐसे बनाएं अजवाइन का काढ़ा 

अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक भगोने लें। एक बड़े ग्लास में पानी भरकर भगोने में डाल दें। अब भगोने को गैस पर रख दें। अब इसमें 3 चम्मच अजवाइन और 2 लहसुन को डाल दें। कुछ देर बाद इसमें लौंग और काली मिर्च को भी कूटकर डाल दें। अब इस पानी को अच्छी तरह पकने दें। जब काढ़ा बॉईल होकर आधा हो जाए तब गैस का फ्लेम बंद कर दें। अब काढ़े को छान लें। अगर आप चाहे तो इसमें हल्का नमक भी मिला सकते हैं। अब इस काढ़े को पि लें। इसे दिन में सिर्फ 2 बार पीने के बाद ही आपकी सर्दी खांसी गायब हो जाएगी। साथ ही आपको गले के खिचखिच से आपको आराम मिलेगा। 

ग्रीन टी से सौ गुना फायदेमंद है ये जापानी चाय, पीते ही मोटापा होगा छू-मंतर, इम्यूनिटी हो जाती है फौलादी

मोतियों से चमकेंगे पीले दांत और मुंह की बदबू भी होगी झट से दूर, बस आज़माएं ये घरेलू उपाय

Latest Lifestyle News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *