हाइलाइट्स
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ट्विंकल और अक्षय कुमार के बेटे आरव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंट्री के पहले आरव को सीआईएसएफ ऑफिसर ने रोका
डॉक्यूमेंट्स चेक करने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. हालांकि एंट्री गेट पर स्टार किड को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया. ETimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरव भाटिया ब्लू टी-शर्ट और डेनिम में एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. जैसे ही वे एंट्री गेट की ओर बढ़े सीआईएसएफ के एक ऑफिसर ने उन्हें रोक लिया. फिर रूल्स के मुताबिक उन्हें डॉक्यूमेंट्स चेक कराने के लिए कहा गया. डॉक्यूमेंट्स चेक करने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया.
जानकारी के मुताबिक आरव भाटिया फिलहाल विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं. अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया था कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाती हैं. एक वीडियो में उन्होंने कहा था,’मैं चाहती हूं कि बच्चे कहें कि मेरी मां ने हमारी एजुकेशन पर खर्च किया है ना कि सिर्फ मुझे आलू के पराठे खिलाए हैं’
अक्षय कुमार ने की थी सीएम योगी से मुलाकात
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बुधवार को मुंबई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, अक्षय ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री फिल्म सिटी के खुलने का इंतजार कर रही है, क्योंकि यह सिनेमा जगत के लिए एक नया विकल्प होगा. अक्षय कुमार ने कहा कि कई बड़े प्रोडक्शन हाउस, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता यूपी में बनने वाली फिल्म सिटी का इंतजार कर रहे हैं. यूपी में विश्व स्तरीय फिल्म और इन्फोटेनमेंट सिटी का विकास सिनेमा जगत को एक नया विकल्प प्रदान करेगा.
सीएम योग ने कहा कि फिल्में सामाजिक जागरूकता पैदा करने और बढ़ाने और राष्ट्रीय कारणों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना को महत्व देकर विषयों का चयन करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि यूपी की फिल्म सिटी वैश्विक मानकों के अनुरूप होगी और जल्द ही सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम के साथ एक नई नीति लागू होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Akshay kumar, Bollywood news, Mumbai News
FIRST PUBLISHED : January 07, 2023, 02:15 IST
