Home AROND US शीतलहर से ठिठुरी Delhi – NCR, सीजन की सबसे ठंडी सुबह बनी मंगलवार, 4.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तापमान

शीतलहर से ठिठुरी Delhi – NCR, सीजन की सबसे ठंडी सुबह बनी मंगलवार, 4.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तापमान

0

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शीतलहर के प्रकोप से लोग ठिठुर रहे हैं। सर्द हवाओं ने दिल्ली को अपने आगोश में ले लिया है। मंगलवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इतिहास में दिल्ली में सबसे कम तापमान शून्य डिग्री 27 दिसंबर 1930 को दर्ज हुआ था।

शीतलहर के कारण ना केवल सुबह शाम के तापमान में गिरावट हुई बल्कि दिन का तापमान भी लुढ़क गया। सोमवार को इस दिसंबर का सबसे कम 19.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं 10 और 11 डिग्री के आसपास चल रहा न्यूनतम तापमान लुढ़कर 8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह चार दिसंबर के बाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान था। हालांकि मंगलवार की ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here