Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Modinagar ओमवीर प्रजापति की हत्या के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि आरोपी हत्या करने के बाद किस रास्ते से भागे थे। पुलिस की तीन टीम आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। मृतक के परिजनों में भी भय का माहौल बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि आरोपी हमारी भी हत्या कर सकते हैं। गांव अबूपुर में शनिवार सुबह सवा चार बजे के आसपास बाइक सवार भतीजों ने पिस्टल से गोली मारकर अपने सगे चाचा ओमवीर प्रजापति की हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी मिथलेश की तहरीर पर पुलिस ने भतीजे गौरव व मोनू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पारिवारिक दखल से नाराज होकर भतीजों ने चाचा की हत्या की थी। हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस अभी तक यह भी पता नहीं लगा पाई कि हत्या करने के बाद बाइक सवार युवक किस रास्ते से भागे थे। मृतक के पुत्र मनीष प्रजापति का कहना है कि परिवार के लोग डरे हुए है। कमरे से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है। परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार के अंदर दशहत का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। दिल्ली मेरठ मार्ग व गंगनहर पटरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे खगाले जा रहे है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द हत्या करने वाले सगे भाई पकड़े जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here