Modinagar : कार खराब होने के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर रविवार को जाम लग गया। सुबह दस बजे से लगा जाम दोपहर एक बजे तक लगा रहा। पुलिस ने कार को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। जाम के कारण दिल्ली व मेरठ जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रैपिड ट्रेन की पिलर बनाने का निर्माण कार्य चलने के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर बीच सड़क पर बेरिकेंड़िग लगा रखी है। निर्माण कार्य चलने के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। रविवार सुबह दस बजे के आसपास बस स्टैण्ड़ के सामने अचानक गाजियाबाद से मेरठ की और जा रही कार खराब हो गई। बीच सड़क कार खराब होने के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची कार को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगा रहा। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जाम को देखते हुए दिल्ली मेरठ मार्ग पर जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here