मोदीनगर। ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह ने महामाया देवी के नवरात्र पर  अपने प्रथम विकास कार्याें का श्रीगणेश गांव नाहली से किया। इस अवसर पर विधायक डाॅ0 मंजू सिवाच भी मौजूद रहीं।  ग्रामवासियों ने ब्लाक प्रमुख का जोरदार स्वागत किया।
कार्य का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह व विधायक डाॅ0् मंजू सिवाच ने सयुक्त रूप से नारियल फोड़ व पूजा अर्चना के साथ किया। अपने संबोधन में ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह ने कहा कि ग्राम नहाली से वह सर्व प्रथम क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई थी, उसके बाद वह ब्लॉक प्रमुख बनी, तभी उन्होंने यह प्रण लिया कि वह सर्वप्रथम अपने विकास कार्यों की शुरूआत भी ग्राम नाहली से ही करेंगी। उस सपने को उन्होंने आज पूरा किया हैै। इससे पूर्व ग्रामवासियों ने ग्राम के प्रवेश द्वार पर ब्लाक प्रमुख व विधायक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। विधायक डाॅ0 मंजू सिवाच ने ब्लाक प्रमुख के कार्य की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख मेहनती हैं। उनके कार्यकाल में विकास खंड भोजपुर में तेजी से विकास कार्य होंगे। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष आशीष चैधरी, कामिल प्रधान, जमील ठेकेदार, वारिश, मनीष चैधरी, अकरम राजपूत, आसिफ, भुरा, वकील व भुरा प्रधान आदि उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here