Modinagar : दो पक्षों के बीच पुरानी कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। उनके बीच जमकर लाठी.डंडे चले। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के परिवार की महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक.दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
भोजपुर थानान्तर्गत गांव में रहने वाले व्यक्ति किसान हैं। पड़ोस में रहने वाले लोगों से उनका काफी समय से विवाद चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी युवक सोमवार रात उनके घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे। व्यक्ति ने उनका विरोध किया तो आरोपित भड़क गए। उनके साथ मारपीट करने लगे। हंगामा होता देख उनके परिवार के लोग भी वहां आ गए। आमने सामने आकर एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने व्यक्ति के घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी भी की, उन्हें पीटा भी। हंगामा बढ़ता देख आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इस बारे में भोजपुर थाना प्रभारी मुन्नेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की भूमिका की जांच चल रही है।