Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

मेष राशि- पूर्व के निवेश से आपको लाभ होगा। व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी से आपको समर्थन मिलेगा। आर्थिक मामलों को लेकर खुशकिस्मत रहेंगे। छात्रों का मन पढाई में लगेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए नए विचार आएंगे।

वृषभ राशि- आज कार्यक्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। परिश्रम का सार्थक फल मिलने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण कर पाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार में कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं। रिश्तेदार आपकी सराहना करेंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि- किसी मित्र के साथ डीलिंग के दौरान स्वार्थ की भावना न आने दें। धर्म-कर्म के प्रति मन में रुचि पैदा होगी। अपने परिजनों से काफी दिनों बाद मुलाकात कर सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात सम्भावना बन रही है। अफसर का भरोसा अर्जित करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि- घर-परिवार में कलह का वातावरण निर्मित हो सकता है। राजनीतिक लोगों को विरोधियों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अड़ियल रवैये के कारण आपको क्षति होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेकर निर्णय लें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह राशि- घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अपनी उपलब्धि से आप सन्तुष्ट रहेंगे। कारोबार में बड़ा खर्च सामने आ सकता है। रूके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी मित्र के व्यवहार निराश हो सकते हैं।अदालती मामले में प्रगति होगी। आपकी बड़ दिक्कत दूर हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

कन्या राशि- अफसरों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी की आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। मन व्यथित रहेगा। समय पर जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगे। गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। किसी पर नाराज हो सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा।

तुला राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। दिखावा न करें। परिवार के किसी सदस्य से आप परेशान रहेंगे। लव अफेयर ठीक रहेगा। आप पर लोग भरोसा करेंगे। मित्रों से मदद मिलेगा। कर्ज की रकम वापस लेने में मशक्कत करनी पड़ेगी। किसी गंभीर विषय पर आप चिंतन करेंगे।

वृश्चिक राशि- अज्ञात बाधा दूर होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद दूर होगा। सहकर्मियों के प्रति विरोध की भावना उत्पन्न होगी। हाथ पैर में दर्द की शिकायत हो सकती है। नया काम शुरू कर सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। छात्रों को पढ़ाई के लिए विशेष तैयारी करनी होगी।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। नौकरी में आपको तरक्की मिलेगी, बड़ा पद मिल सकता है। सेहत को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। अपने परिवार के साथ समय बितायेंगे, उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे। युवाओं को इंटरव्यू आदि में कामयाबी मिलेगी। विरोधी शांत रहेंगे।

मकर राशिफल – आज किसी मित्र के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी को गलत जानकारी न दें। आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको नए मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता और प्रेम रहेगा। बुजुर्गों की सलाह किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए ले सकते हैं।

कुंभ राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम के पूरा होने से शांत महसूस करेंगे। रिश्तेदारों के यहां कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेंगी।कारोबारियों को नए सौदे के लिए ऑफर मिल सकता है। परिजनों की मदद से आपका काम आगे बढ़ेगा।

मीन राशि- आज आपको सावधान रहना होगा। सेहत बिगड़ सकती है। इलाज में ज्यादा खर्ज हो सकता है। किसी मित्र की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। शासकीय मामले सुलझेंगे। व्यवहार में शालीनता लाएं। किसी से विवाद न करें। यात्रा करते समय सतर्क रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here