Ghaziabad : राजनगर के रिहायशी इलाके में मंगलवार देर रात सड़क पर तेंदुआ दिख। सीसीटीवी में कैद तेंदुए की फुटेज बुधवार को वायरल हुई तो लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए। वन विभाग ने दोपहर करीब 12 बजे सर्च अभियान शुरू किया और देर रात तक चलता रहा।
तेंदुए की सूचना से शहर में दहशत का माहौल है। वन विभाग और प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को घरों में रहने, रात में लाइट जलाकर रखने और टॉर्च लेकर बाहर निकलने के लिए कहा गया है। बाहर निकलने पर कहीं बैठने से मनाही की गई है।

राजनगर सेक्टर 13 निवासी अरिहंत जैन के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हुआ। अरिहंत ने बताया कि रात दो बजे के करीब तेंदुआ सीसीटीवी में दिखा। सुबह जब फुटेज चेक किया तो तेंदुए की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और ग्रुप में फुटेज को शेयर किया।
——-
नहीं मिले पंजे के निशान
रेंजर अशोक गुप्ता ने बताया कि करीब 12 बजे उन्हें जानकारी मिली। इसके बाद से आठ कर्मियों के साथ उन्होंने सर्च अभियान चलाया। इंग्राहम इंस्टीट्यूट परिसर में पिंजरा लगाया गया है। एएलटी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here