Home New Delhi अब नेताजी का जन्मदिन मनाया जाएगा ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

अब नेताजी का जन्मदिन मनाया जाएगा ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

0

केंद्र सरकार ने मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाने का फैसला लिया है। सरकार अब हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाएगी। यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी है। बता दें इस साल नेताजी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और सम्मान को याद रखने के लिए, भारत सरकार ने देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके 23 जनवरी को आने वाले जन्मदिवस को हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। नेताजी ने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाई।’

नेताजी के कारण आजाद हुआ भारत

केंद्र सरकार के फैसले पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने कहा, ‘भारत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कारण आजाद हुआ। काफी सालों से भारत की जनता नेताजी का जन्मदिन ‘देश प्रेम दिवस’ के रूप में मना रही है। इस घोषणा से हम खुश हैं लेकिन अगर सरकार 23 जनवरी की ‘देश प्रेम दिवस’ के रूप में घोषणा करती तो ज्यादा उपयुक्त होता।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here