Home Mumbai Farmers Protest : आज मुंबई में किसानो ने मुकेश अंबानी का घर घेरने का किया ऐलान

Farmers Protest : आज मुंबई में किसानो ने मुकेश अंबानी का घर घेरने का किया ऐलान

0

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसान मंगलवार को मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर का घेराव करेंगे। इस दौरान उन्हें आंदोलनरत किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया जाएगा।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुंबई में उनके साथी किसान नेता राजू शेट्टी ने घेराव का यह कार्यक्रम तय किया है। उन्होंने बताया कि किसान मुकेश अंबानी से बातचीत करने की कोशिश करेंगे ताकि उन्हें किसानों की परेशानियों से अवगत कराया जा सके।

वीएम सिंह ने बताया कि किसान मुकेश अंबानी से यह अनुरोध करेंगे कि नए कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, लिहाजा कॉरपोरेट अपना कदम पीछे कर ले। उन्होंने कहा कि किसान उनसे यह भी अनुरोध करेंगे कि वह सरकार से कहें कि उनको यह कानून नहीं चाहिए और सरकार किसानों की बात मान ले। वीएम सिंह ने कहा कि सरकार जो कृषि कानून लाई है उससे किसान दुखी हैं कृषि प्रधान देश में यह स्थिति नहीं होनी चाहिए।

वीएम सिंह ने किसानों को जगह-जगह रोकने पर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी पीड़ा लेकर जो किसान यहां आ रहे हैं उन्हें सरकार न रोके। किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां किसानों को रोका जाएगा, उस जगह को गाजीपुर बना दिया जाएगा। गाजीपुर बॉर्डर की तरह वहीं लंगर चलेगा, वहीं किसानों का डेरा रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here