Modinagar : वरिष्ठ भाजपा नेता के कार्यालय पर प्रभारी राज्यसभा सांसद एंव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का आगमन हुआ। यंहा नका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेन्द्र रावत के कार्यालय पर राज्यसभा सांसद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव जनपद की प्रभारी श्रीमती कांता कर्दम का आगमन हुआ। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता के दौरान विधान सभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ एंव पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होने आगामी वर्ष 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व पीएम नरेंद्र मोदी की नितियों को आमजन तक पहुंचाने का काम करें। कहा कि संकल्प ले कि योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होने बूथ मैनेजमैंट का भी पार्टी कार्यकर्ताओं को पाठ पढाया। इस अवसर पर भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।