मोदीनगर : एक कालोनी में बच्ची से दुष्कर्म कोशिश की आरोपित के खिलाफ पीड़ित परिवार ने तहरीर दी थी। शुरू में पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही थी। लेकिन अधिकारियों के दखल पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपित पप्पू  को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि एक कॉलोनी में 10 साल की बच्ची से आरोपित ने दो दिन पहले दुष्कर्म की कोशिश की थी।

आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि, आरोपित पक्ष ने वादी पक्ष के आरोपों को निराधार बताया है। एसएचओ जयकरण सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ छेड़खानी के अलावा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here