Home AROND US मोदीनगर : अनियंत्रित ई-रिक्शा चालक ने छह साल की बच्ची को टक्कर मार किया घायल

मोदीनगर : अनियंत्रित ई-रिक्शा चालक ने छह साल की बच्ची को टक्कर मार किया घायल

0

ई-रिक्शा चालक ने बच्ची को कुचला पुलिस ने किया गिरफ्तार मोदीनगर। घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को अनियंत्रित गति से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने कुचल दिया। गंभीर हालात में बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव सुहाना में मुकेश त्यागी परिवार सहित रहते है। उनकी छः वर्ष की पोती काव्या अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच अनियंत्रित गति से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर लगते की बच्ची काफी दूर जा गिरी। परिजनों ने तुरन्त बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालात गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाही कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here