पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रान्त मेरठ ने प्रत्येक जनपद के नगर स्तर तक के स्थानों पर 11 महकुंडीय महायज्ञ संपन्न हुए।

इसी श्रंखला में यंहा भी जड़ी बूटियों से निर्मित सामग्री से वायु शुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में हजारों लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आहुतियां दीं। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून से 11 जून तक पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया था, जिसका आज 11 कुंडीय यज्ञ कर समापन किया गया। यज्ञ के आयोजन के साथ ही विभिन्न पर्यावरण प्रतियोगिताओं जैसे पेंटिंग प्रतियोगिता, इको ब्रिक प्रतियोगिता का नारी शक्ति द्वारा आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 8 से 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। सरस्वती विद्या मंदिर गदाना में 11 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में आये लोगों को जिला पर्यावरण प्रमुख अनिल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वायु शुद्धि व आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए घर-घर में यज्ञ करने चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। साथ ही उन्होंने कोरोना जैसी महामारियों से बचाव के लिए जनमानस को जागरुक करने और पर्यावरण की शुद्धता करने पर बल दिया गया। पाॅलिथीन के बढ़ते खतरे के प्रति जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मानव को बचाना है, तो पालिथीन रूपी जिन्न को हटाना होगा। हमें पाॅलिथीन का प्रयोग रोकना होगा, और साथ ही पाॅलिथीन का समुचित निस्तारण करने पर विचार करना चाहिए।

यज्ञ आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री द्वारा वैदिक रीति से कराया गया और यज्ञ के महत्व को समझाते हुए शास्त्री जी ने कहा कि संसार में पर्यावरण को शुद्ध करना उतना ही आवश्यक है, जितना भोजन करना है। क्योंकि बिगड़ता पर्यावरण हमारी जीवनी शक्ति के लिए घातक है। उन्होंने उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों से 11- 11 पीपल रोपने का संकल्प कराया। इस अवसर पर प्रख्यात हनुमान कथा वाचक अरविन्द भाई ओझा ने अपने आर्शीवचन में कहा कि हमारी संस्कृति यज्ञ मय है यज्ञ हमें कर्म में लगता है और प्रत्येक कर्म का फल अवश्य प्राप्त होता है। गीता में कहा गया है कि सबसे श्रेष्ठ कर्म निष्काम कर्म योग है, इसलिए हमें लोक कल्याणकारी कार्य करने चाहिए। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद उपस्थित जनों ने बहन दिव्यांशी को जन्मदिवस पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। यज्ञ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ चालक आनन्द जी, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, श्रीमती कविता तिसावड, अमित तिसावड, रोहित शर्मा, राघवेन्द्र, प्रदीप भारद्वाज, मुकेश, सुरेश, वागीश, कौशल, अर्चित, विजय, अनलजीत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here